जयपुर , अप्रैल 12 -- उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए इस सप्ताह से खातीपुरा-हावडा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल, जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल एवं मदार-कोलकाता-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जायेगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 09707 खातीपुरा-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 15 से 29 अप्रैल तक (तीन फेरे) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 17.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09708, हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 17 अप्रैल से एक मई तक (तीन फेरे) हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को 00.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह ,टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी जं. गोमो, धनबाद,आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जं., बर्धमान, एवं बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में एक प्रथम मय द्वितीय वातानुकूलित, दो द्वितीय वातानुकूलित, आठ तृतीय वातानुकूलित, एक तृतीय वातानुकूलित इकोनोमी, चार शयनयान एवं दो पॉवरकार डिब्बें होगें।

इसी तरह गाडी संख्या 04819 जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14 से 28 अप्रैल तक (तीन फेरे) जोधपुर से प्रत्येक मंगलवार को 17.00 बजे रवाना होकर गुरूवार को 04.55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04820, आसनसोल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16 से 30 अप्रैल तक (तीन फेरे) आसनसोल से प्रत्येक गुरूवार को 07.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 18.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में गोटन, मेडतारोड़, ड़ेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नांवा सिटी, फुलेरा, जयपुर बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह ,टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फ़तुहा जं., बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर एवं चितरंजन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाडी में एक द्वितीय वातानुकूलित, तीन तृतीय वातानुकूलित, 10 शयनयान, चार साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड डिब्बें होगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित