जयपुर , मई 04 -- उत्तर पश्चिम रेलवे ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चार एवं पांच मई को खड़की-सांगानेर (जयपुर) एकतरफा विशेष ट्रेन चलायेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 01433 खड़की-सांगानेर (जयपुर) विशेष ट्रेन सोमवार एवं मंगलवार को (02 फेरा) खडकी से 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का लोनावला, कल्याण,वसई रोड ,पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा और सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

विशेष ट्रेन में 15 शयनयान, तीन साधारण श्रेणी सहित कुल 20 डिब्बें होगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित