लखनऊ , मार्च 13 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश भर में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की राजधानी का स्वरूप कैसा होना चाहिए, लोगों का जीवन कैसे सुगम बने और नागरिकों को अपने गंतव्य तक सरलता से पहुंचने में कैसे मदद मिले, इसी सोच के साथ विभिन्न विकास कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विजन को साकार करने की जिम्मेदारी एलडीए को सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री ने एलडीए की टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए शासन से अलग से धनराशि नहीं दी गई थी। मुख्यमंत्री के अनुसार एलडीए ने सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों को मुक्त कराकर उससे संसाधन जुटाए और लगभग 1618 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को आगे बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित