बारां , अप्रैल 27 -- राजस्थान में राज्य सरकार की कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को सुबह प्रातः साढे नौ बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एलईडी मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।

जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने सोमवार को बताया की कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी अधिकारियों को नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्राम रथ रवाना किए जाएंगे, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं किसानों को एलईडी स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं और समृद्ध राजस्थान के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी देंगे।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए इन रथों के साथ कला जत्थों के माध्यम से भी आमजन तक योजनाओं से लाभांवित होने का संदेश दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित