देहरादून , अप्रैल 08 -- उत्तराखंड के देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में बुधवार को पौष कानून पर जागरुकता सत्र आयोजित किया गया।

सत्र में विशेषज्ञों ने कार्य स्थल पर समानता, पौष कानून और उससे जुड़े अधिकारों एवं जिम्मेदारियां की विस्तृत जानकारी दी।

सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) देहरादून चैप्टर के निदेशक डा. ए. सी. जोशी ने कहा कि पौष अधिनियम केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और समानता सुनिश्चित करने की एक मजबूत पहल है, जिसे हर व्यक्ति को समझना और अपनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पौष से जुड़ी जानकारी दी और ऐसे मामलों से निपटने के उपाय, शिकायत प्रक्रिया और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को प्रारंभिक स्तर से ही समानता, आपसी सम्मान और सही व्यवहार के मूल्यों की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित