देवरिया , फरवरी 08 -- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरियारपुर थाने में दर्ज मुकदमे की धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत वांछित आरोपी जावेद कुरैशी, निवासी थाना बंधुवा कला, जिला सुल्तानपुर को सूचना के आधार पर क्षेत्र के पड़री मल्ल तिराहे के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित