भीलवाड़ा , दिसम्बर 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना क्षेत्र के रूपपुरा गांव में गौवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
मंगलवार को सुबह गांव के बाहर जंगल में अवशेष मिलने की सूचना जैसे ही फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार लुहारिया गांव से कुछ दूरी पर स्थित रूपपुरा के बाहरी क्षेत्र में जंगल के पास गोवंश के अवशेष पड़े मिले। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित