, Feb. 11 -- गुवाहाटी, 10 फरवरी (वार्ताI) असम में कांग्रेस पार्टी की चुनाव समिति के उपाध्यक्ष संजू बरुआ ने राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरे गौरव गोगोई के "पाकिस्तान" से लिंक होने के आरोपों के ल्रगने के बाद दल की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
श्री बरुआ का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को एक रिपोर्ट सार्वजनिक की और श्री गोगोई पर पाकिस्तान से लिंक होने का आरोप लगाया। श्री बरुआ ने अपना इस्तीफा पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर कुछ भी नहीं हो सकता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित