देहरादून , अप्रैल 20 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत गंगा नदी के उदगम स्थल गौमुख, मां गंगा के मंदिर गंगोत्री और मां यमुना के धाम यमुनोत्री में पिछले 24 घंटों में कुल 9635 स्त्री, पुरुष दर्शनों के लिए पहुंचें। इस दौरान, यमुनोत्री मार्ग पर अस्वस्थ होने के कारण मध्य प्रदेश की एक महिला यात्री और महाराष्ट्र के एक पुरुष यात्री की असामयिक मृत्यु हो गई।

यमुनोत्री राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को कपाट खुलने के बाद शाम सात बजे तक गंगोत्री धाम में कुल 1600, जबकि यमुनोत्री में कुल 8002 श्रद्वालु दर्शनों के लिए पहुंचे। जबकि गौमुख के लिए 23 श्रद्वालु रवाना हुए हैं। गौमुख में अभी तक कुल 59 लोग पहुंच चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित