भरतपुर , अप्रैल 18 -- राजस्थान में डीग जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में गौतस्करी करके गौवंश को हरियाणा ले जा रहे एक गौतस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करके एक गाय एवं उसके बछड़े को मुक्त कराया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि पहाड़ी में रॉयल्टी नाके के पास घेराबन्दी करके गौतस्कर जानमोहम्मद (50) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गाय एवं बछड़ा को गौशाला भिजवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित