प्रयागराज, फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी की गोहत्या पर रोक और गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग के बाद, अब देश के विभिन्न अखाड़ों के संत गौ माता की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं।

इन संतों ने 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' नामक एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया है। यह अभियान 27 अप्रैल से 27 जुलाई 2026 तक चलेगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में गौ माता के सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही, गौहत्या पर कठोर कानून बनाने की मांग भी की जाएगी। आंदोलन में विशेष रूप से गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की अपील की जाएगी। ताकि देशभर में गौ माता के प्रति सम्मान बढ़ सके। और उनकी रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित