देहरादून , मई 04 -- उत्तराखंड के जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे से मुलाकात कर प्रदेश के कार्मिकों तथा पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड के जरिए कैशलेस इलाज दिलाने की मांग की। जिस पर श्री कुर्वे ने बहुत जल्द कर्मचारियों को निजात दिलाने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाये जाने का भरोसा दिलाया। जिसमें सिर्फ वन टाइम कटौती होगी।

श्री नेगी ने कहा कि प्रदेश के कार्मिकों एवं पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड की विसंगतियां एवं अन्य लापरवाही के चलते अधिकांश सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण कार्मिक, खास तौर पर पेंशनर्स व निगमों के वे कर्मचारी, जिनको पेंशन नहीं मिलती, इलाज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित