गोरखपुर , अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले की शाहपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास चौहान निवासी मोहरीपुर संझाई टोला, थाना चिलुआताल, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना गुलरिहा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। जांच में सामने आया कि विकास चौहान अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करता था। इसी आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित