गोरखपुर , अप्रैल 04 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के राप्ती नदी में डूबे किशोरों के मामले में आज एनडीआरएफ को बड़ी सफलता मिली जब तीन और किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही इस हादसे में डूबे चारों किशोरों के शव अब मिल चुके हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक अप्रैल को शाम करीब 4.30 बजे गोरखपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र के पास राप्ती नदी पर बने पीपा पुल के नजदीक कुछ किशोरों के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को नदी किनारे चार साइकिल, चप्पल और कपड़े मिले जिससे अनहोनी की आशंका गहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित