गोरखपुर , मार्च 17 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि बरगदवा गांव में आज सुबह पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान मार्निंग वॉक पर निकले थे कि पहले से घात लगाये कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर उन्हे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हे घायलावस्था में बाबा राघवदास मेडिकल कालेज लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।।पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित