अलवर , मार्च 26 -- राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में केडलगंज स्थित सुगनाबाई की धर्मशाला में भूमिका एजेंसी के गोदाम में हो रही चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी रिक्शा चालक शिबुद्दीन खान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी शाहिद खान अभी फरार है।

उन्होंने बताया कि गोदाम से लगातार सामान चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी शिबुद्दीन को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह शाहिद के कहने पर कई बार गोदाम से सामान रिक्शे के माध्यम से उसके घर पहुंचा चुका है। चोरी किए गए सामान में कॉपर वायर, आटा चक्की, पानी की मोटर सहित अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस शाहिद को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित