गोण्डा , मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक उदित नारायण पालीवाल ने बताया कि खुटिहन गांव निवासी श्रीश्याम (19), अमरदीप सक्सेना (23) और रितिक (20) बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बभनान-गौरा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस्ती जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित