ऋषिकेश , फरवरी 16 -- उत्तराखंड में रिषिकेश के चंदेश्वरनगर क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास सोमवार सुबह एक मकान में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर से अचानक तेज आग की लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर मौजूद करीब चार सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिशें शुरू कीं और स्थिति पर काबू पाने के लिए संबंधित विभागों को सूचना दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार गैस रिसाव के चलते विस्फोट हुआ, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित