पौड़ी गढ़वाल,28मार्च(वार्ता) उत्तराखंड(पौड़ी गढ़वाल) की जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गयी।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार को जनपद में कुल 156 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें 09 गैस गोदाम, 02 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर तथा 145 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। उन्होंने बताया कि दुगड्डा क्षेत्र में 08 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग पाए जाने पर 4600 का अर्थदंड लगाया गया।
कोटद्वार क्षेत्र में 02 गैस गोदाम एवं 28 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गयी। चेलूसैंण में 05, धुमाकोट/नैनीडांडा क्षेत्र में 22, कोट-खोलाचौरी क्षेत्र 12, लैंसडाउन क्षेत्र में 09, थलीसैंण क्षेत्र में 06 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। श्रीनगर क्षेत्र व लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 01-01 गैस गोदाम तथा पौड़ी क्षेत्र में 02 गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया। सतपुली क्षेत्र में 01 गैस गोदाम व 14 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। उफरैंखाल/रिखणीखाल क्षेत्र में 01 गैस गोदाम एवं 12 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसी तरह चाकीसैंण में 01 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर व 14 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा नौगांवखाल/पोखड़ा क्षेत्र में 01 गैस गोदाम, 01 पेट्रोल पंप/पेटी डीलर एवं 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित