अलवर , मार्च 14 -- राजस्थान में अलवर में गैस आपूर्ति की बाधित होने की खबरों के बाद शनिवार को शहर में गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ को लेकर अब पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो चुका है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने खुद मोर्चा संभाला और सभी गैस एजेंसियों पर जाकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गैस एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और उपभोक्ताओं से भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने का आग्रह किया।
गैस एजेंसी खुलते ही लोगों की भीड़ जुटने पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को संभालता हुआ दिखाई देता है, क्योंकि लोगों की भीड़ इस समय एजेंसियों पर उमड़ रही है। ऐसे में गैस एजेंसी पर किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं हो उसके लिए पुलिस जाप्ता लगाया हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित