नयी दिल्ली , मार्च 24 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल की औसत कीमत स्थिर रही। गेहूं में तेजी रही जबकि चीनी और दालों के दाम घट गये। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 3,851 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। गेहूं सात रुपये महंगा हुआ और 2,813 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी नौ रुपये बढ़ गयी।
दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव नरमी रही। मसूर दाल की औसत कीमत 28 रुपये और तुअर दाल की 24 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। मूंग दाल में 20 रुपये और चना दाल में 12 रुपये की गिरावट रही। उड़द दाल के भाव में टिकाव देखा गया।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 72 रिंगिट गिरकर 4,539 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.52 प्रतिशत की नरमी के साथ 65.24 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित