नयी दिल्ली , दिसंबर 14 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव टूट गये। ग्राहकी आने से गेहूं और चीनी में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 67 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,755.96 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं चार रुपये चढ़कर 2,848.44 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा 18 रुपये की बढ़त के साथ 3,307.09 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह मूंगफली तेल 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल में 47 रुपये और सूरजमुखी तेल में 54 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी। सोया तेल पांच रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत 107 रुपये और वनस्पति की 62 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

सप्ताह के दौरान चना दाल की औसत कीमत 19 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। वहीं, मसूर दाल छह रुपये महंगी हुई। तुअर दाल आठ रुपये और मूंग दाल सात रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुई। उड़द दाल की कीमत भी 32 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 18 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। वहीं, चीनी 11 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित