आगरमालवा , अप्रैल 02 -- मध्यप्रदेश के आगरमालवा जिले के सुसनेर पुलिस थानान्तर्गत ग्राम पायली में खेत पर गेहूं निकालने के दौरान हुए एक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पायली निवासी रामगोपाल मालवीय (35) बीती खेत पर गेहूं निकालने का कार्य कर रहा था। इस दौरान हुए एक हादसे में रामगोपाल की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह परिजन द्वारा शव को सुसनेर स्थित शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपा गया।
सुसनेर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित