नयी दिल्ली , जनवरी 19 -- कोलकाता (हावड़ा) और असम में कामाख्या के बीच गुरुवार से चलायी जा रही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का दोनों ओर से सप्ताह में छह दिन चलायी जाएगी।

भारतीय रेल की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नियमित परिचालन 22 जनवरी, गुरुवार से शुरू होगा। यह ट्रेन (संख्या 27576 डाउन) कामख्या से शाम सवा छह बजे चलेगी और अगले दिन सुबह सवा आठ बजे हावड़ा पहुंचेगी। हाबड़ा से वापसी में यह ट्रेन (27575 अप) शाम छह बजकर 20 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर कामख्या पहुंचेगी।

बुधवार को कामाख्या से हाबड़ा के लिए और गुरुवार को हाबड़ा से कामाख्या के लिए इसका परिचालन नहीं होगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और नियमित संचालन में 130 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसे अधिकमत 180 किमी प्रति घंटा की गति से चलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ट्रेन कुल 823 बर्थ की व्यवस्था है, जिमें एसी थ्री के 11 कोचों में 611 सीट, एसी सेंकेंड के चार कोचों में 188 सीट और एसी फर्स्ट के एक कोच में 24 सीट है।

यह ट्रेन कामख्या से हावड़ा के बीच रंगिया, न्यू बोंगईगांव, न्यू अलीपुरदौर, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू जलाईगुड़ी, अलुआबाड़ी रोड, मालदा टाउन, न्यू फरक्का जं., अजिमगंज, कटवा जं. नबादवीप धाम, बंदेल जं. पर रुकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित