चंडीगढ़ , जनवरी 19 -- पंजाब सरकार ने श्री बावा लाल जी के जन्म दिवस के अवसर पर 20 जनवरी को गुरदासपुर जिले में सरकारी अवकाश घोषित किया है।

इस संबंध में सोमवार को कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जिला गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड/निगम तथा सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित