मुरैना , मार्च 12 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कैलारस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गुमटी से अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम क्वारी बिलगांव चौराहे पर एक गुमटी से अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गुमटी के अंदर रखी पंद्रह पेटी बीयर, ग्यारह पेटी प्लेन देशी मदिरा और नब्बे क्वार्टर देशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार जब्त की गई अवैध शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित