बैतूल , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के मुलताई में गुड़ी पड़वा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बौद्धिक सत्र और पथ संचलन प्रमुख रहे।
एक्सीलेंस स्कूल मैदान में आयोजित बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। सत्र में भारतीय संस्कृति, नववर्ष के महत्व, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय नवसंवत्सर नई ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला, जो ताप्ती तट तक पहुंचा। पारंपरिक गणवेश में संचलन करते स्वयंसेवकों का नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित