वडोदरा , फरवरी 03 -- शिनेल हेनरी (तीन विकेट) के बाद लिजेल ली (43) और कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (41) की आतिशीर पारियों की बदौलत महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एलिमिनेटर मुकाबले में मंगलवार को गुजरात जायंट्स को 26 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं।

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लिजेल ली और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। जॉर्जिया वेयरहम ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर लिजेल ली को पगबाधा आउटकर पवेलियन भेज दिया। लिलेज ली ने आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए 43 रन बनाये। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वेयरहम ने शेफाली वर्मा को बोल्ड कर दिया। शेफाली वर्मा ने 21 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 31 रन बनाये। 15वें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड ने कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स को आउट कर पवेलियन भेज दिया। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 41 रन बनाये। दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में जगह बना ली। लॉरा वुलफार्ट 32 रन बनाकर नाबाद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित