अहमदाबाद , दिसंबर 16 -- गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशलिटी लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 22 दिसंबर को खुलेगा।

कंपनी की ओर से मंगलवार को यहाँ जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू दो रुपये) तय किया गया है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, 22 दिसंबर को खुलेगा और बुधवार, 24 दिसंबर को बंद होगा। इन्वेस्टर्स कम से कम 128 इक्विटी शेयर्स के लिए बिड कर सकते हैं और उसके बाद 128 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिडिंग की जा सकती है।

आईपीओ में 2,20,00,000 इक्विटी शेयर्स तक का फ्रेश इश्यू है। आज की तारीख में आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयर्स 5,68,43,250 इक्विटी शेयर्स हैं। कंपनी गुजरात के सेंट्रल इलाके में स्थित एक रीजनल हेल्थकेयर कंपनी है और मिड-साइज मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की चेन चलाती है। कंपनी खासकर सेकेंडरी और टर्शियरी केयर पर फोकस के साथ इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर सर्विसेज देती है। यह कंसॉलिडेटेड बेसिस पर सात मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स और चार फार्मेसीज चलाते हैं जो इस हॉस्पिटल्स के अंदर काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित