गिरिडीह , जनवरी 17 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों के 26 साइबर अपराध में संलिप्त तीन मुख्य साइबर अपराधियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अपराधियों से 4 मोबाइल फोन एवं 5 सिम कार्ड जब्त लिए गए हैं।
इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़कीटांड-जबरदाहा मुख्य मार्ग पर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा ठगी किए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद साइबर डीएसपी आबिद खा के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी की गई।
डॉ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी सरिया एवं अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के निवासी है और पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। जबकि इनके मोबाइल फोन में प्राप्त मोबाइल नंबर पर विभिन्न राज्यों में कुल 26 शिकायतें दर्ज पाया गया है।
डॉ बिमल कुमार ने बताया कि आरोपी बैंक का फर्जी एपीके फाइल भेज कर और खुद बैंक अधिकारी बन कर आम जनता को झांसे में लेकर उनके साथ साइबर ठगी किया करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित