गिरिडीह , जनवरी 12 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गांडेय-मधुपुर मुख्य मार्ग सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

वहीं बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घयल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक 40 वर्षीय बिनोद सिंह नारायणपुर थाना इलाके का रहने वाला था। घटना के बाबत बताया जाता है कि बिनोद सिंह बाइक से कही जा रहा था तभी विपरित दिशा से आ रहे मालवाहक वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे मौके पर ही बिनोद की मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी गुलाम गोस हुसैमी पुलिस जवानो के साथ मौके पर पहुचें और मालवाहक वाहन को कब्जे में ले लिया। साथ ही लोगों को समझा कर शांत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित