पटना , अप्रैल 02 -- पदा प्रबंधन विभाग के आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निदेश दिया कि जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. सिद्दीकी की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में उत्पन्न विभिन्न आपदा संबंधी चुनौतियों की समीक्षा करना तथा उनके त्वरित समाधान के लिये प्रभावी रणनीति तैयार करना था।
बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में लगातार गिरते भूजल स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इस संदर्भ में संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल संरक्षण एवं भूजल पुनर्भरण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। विशेष रूप से संवेदनशील पंचायतों की पहचान कर वहां जागरूकता अभियान चलाने तथा स्थानीय स्तर पर प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय की नियमित मॉनिटरिंग विभाग के सचिव स्तर पर की जाएगी, जिससे समय रहते आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।इसके अतिरिक्त बैठक में हाल के दिनों में आए आंधी-तूफान से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित