हाजीपुर , मई 11 -- ात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बगहा और पाटलिपुत्र के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 15201/15202 बगहा-पाटलिपुत्र-बगहा मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि गाड़ी सं. 15201/15202 बगहा-पाटलिपुत्र-बगहा मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 12 कोच के रेक के बदले 18.05.2026 से 16 कोच के रेक द्वारा परिचालित की जाएगी । उन्होंने बताया कि इससे उत्तर बिहार विशेष कर चम्पारण के लोगों को राज्य की राजधानी आने/जाने में काफी सहूलियत होगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित