भीलवाड़ा , फरवरी 16 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना क्षेत्र में जिला विशेष दल (डीएसटी) और कोटड़ी पुलिस ने रविवार दो अलग स्थानों पर छापेमारी करके गारनेट (कीमती लाल पत्थर) के अवैध खनन में लिप्त करीब 25 वाहन और मशीनें जब्त की हैं।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह छापेमारी आज तड़के तीन जो सुबह नौ बजे तक। पुलिस ने मौके से 11 सेपरेटर मशीनें और 12 ट्रैक्टर जब्त किये हैं, जिनका उपयोग अवैध खनन और परिवहन में किया जा रहा था।

पुलिस अब इस मामले में संलिप्त मुख्य सरगनाओं की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित