मुंबई , मार्च 14 -- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज सुपरहिट लोकगीत 'मेहरी के नखरा' ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 40 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
गाना 'मेहरी के नखरा' विशेष रूप से महिला दर्शकों के मिजाज को ध्यान में रखकर बनाया गया है, यही वजह है कि लेडीज संगीत से लेकर रील की दुनिया तक, यह गाना हर जगह छाया हुआ है।
वीडियो में माही श्रीवास्तव का देसी अवतार और जबरदस्त डांस मूव्स मुख्य आकर्षण बना हुआ है। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है।गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
माही श्रीवास्तव ने कहा, 'इस गाने का 40 मिलियन क्लब में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं निर्माता रत्नाकर कुमार सर का दिल से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने इतना बेहतरीन प्रोजेक्ट बनाया। साथ ही, मेरे सभी फैंस और शुभचिंतकों को ढेर सारा प्यार, जिनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था। उम्मीद है कि जल्द ही यह गाना 50 मिलियन के पड़ाव को भी पार कर लेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित