गाजियाबाद , फरवरी 09 -- उत्तर प्रदेश में जिला गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मामूली विवाद के बाद 69 वर्षीय राजपाल उर्फ रज्जू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजपाल ने सड़क पर झगड़ रहे कुछ युवकों को आपस में विवाद करने से रोका था, इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई।

आरोप है कि तीन युवकों ने राजपाल के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित