गाजियाबाद , अप्रैल 29 -- उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार को भीषण आग लग जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
अग्निशमन अधिकारी ने घटनास्थल से जानकारी देते हुए बताया कि दमकल कर्मियों की टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि, आग ऊंची मंजिलों तक फैल रही थी, इसलिए इस पर काबू पाने के लिए क्रेन को मौके पर लगाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
आग के दूसरे फ्लैट तक भी फैलने की आशंका से वहां रह रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई है।
उन्होंने बताया कि आग को नियंत्रण में लाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर अन्य फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम के अलावा एंबुलेंस भी मौके पर मौजूद है, ताकि किसी प्रकार की आपातकाली स्थिति से निपटा जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित