चंडीगढ़ , मार्च 04 -- हरियाणा में होली का त्योहार पूरे उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। प्रदेश के गांवों और शहरों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
ग्रामीण क्षेत्रों में देवर-भाभी की पारंपरिक कोड़ा मार होली आकर्षण का केंद्र रही। सोनीपत की रिहायशी सोसाइटियों में युवतियां संगीत पर नृत्य करती नजर आईं। गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार प्रांजल दहिया ने प्रस्तुति दी। गुरुग्राम के सेक्टर-29 में सिंगर शिवा चौधरी और मनकीरत औलख ने लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित