भरतपुर , अप्रैल 05 -- राजस्थान में करौली के श्रीमहावीरजी थाना क्षेत्र में अकबरपुर गांव में शनिवार देर रात को दो घरों से लाखों रुपये की नकदी एवं आभूषणों की हुई चोरी से लाेगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि चोरी की पहली घटना अकबरपुर निवासी जीतराम पुत्र पुखराज के घर हुई। देर रात अज्ञात चोर जंगला तोड़कर घर में घुसे और करीब 45 हजार रुपए नकद चुरा लिए।
पुलिस ने बताया कि इसी गांव में हरि मोहन के घर भी चोरों ने सेंध लगाई। चोर मकान की पट्टी तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 लाख रुपए का सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित