भीलवाड़ा , मार्च 18 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पारोली थाना क्षेत्र में एक गांव में एक ही दिन में दो मंदिरों को निशाना बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने मात्र 12 घंटे में पकड़ लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि एक युवक ने बागुदार गाँव में मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद चारभुजा नाथ मंदिर के ताले तोड़कर चोरों चांदी के छत्र, दो चांदी की गाय और एक आरती चोरी कर ली। उसने इसी गाँव के चरण माता मंदिर को भी निशाना बनाया और वहां से भी दो चांदी के छत्र चुरा लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित