लखनऊ , फरवरी 02 -- अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि लक्ष्य बड़ा है और समय कम है, इसलिए गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर आम जनता तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों का यही जुनून पार्टी को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने की ताकत बनेगा।
सोमवार को पार्टी कैंप कार्यालय में आयोजित संगठन समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आने वाला वर्ष चुनावों का है, जिसमें पंचायत और विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इन चुनावों में सफलता तभी संभव है, जब पार्टी का विचार और संगठन हर गांव व हर बूथ तक पहुंचे। इसके लिए सभी को पूरी मेहनत और समर्पण के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने पंचायत और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित