अहमदाबाद , दिसंबर 18 -- रेलवे ने गांधीधाम-केएसआर बैंगलुरु एक्सप्रेस और जोधपुर-केएसआर बैंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबरो में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे सूत्रों के मुताबिक यात्रियों की सुविधा एवं यात्रा समय में कमी लाने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा गांधीधाम-केएसआर बैंगलुरु एक्सप्रेस और जोधपुर-केएसआर बैंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेनों की गति बढ़ाकर सुपरफास्ट एक्सप्रेस श्रेणी में उन्नत करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, इन ट्रेनों के ट्रेन नंबरों में भी संशोधन किया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित