जयपुर , अप्रैल् 11 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर श्री गहलोत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा फुले ने अत्यंत कठिन दौर में घोर सामाजिक भेदभाव, विरोध और अपमान को सहते हुए भी महिला शिक्षा की मशाल जलाई।
उन्होंने कहा कि उनके इसी दृढ़ संकल्प और सावित्रीबाई फुले के अतुलनीय सहयोग का ही परिणाम है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। उनके इन क्रांतिकारी प्रयासों के बिना आज नारी सशक्तिकरण की यह तस्वीर संभव न होती।
उन्होंनेे कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले के हम सदैव ऋणी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित