जयपुर , अप्रैल 09 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज जब उच्च शिक्षण संस्थानों में नफरत की राजनीति का वातावरण बनाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में उसके विरुद्ध एनएसयूआई का संघर्ष सराहनीय है।
श्री गहलोत ने एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि एनएसयूआई हमेशा विद्यार्थियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उठने वाली एनएसयूआई की निडर आवाज सदैव लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि उनके (श्री गहलोत) राजस्थान एनएसयूआई का प्रथम अध्यक्ष रहने के नाते इस संगठन से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव रहा है और एनएसयूआई के झंडे और लोगो को डिजाइन करने में भी अपनी भूमिका निभाई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित