गयाजी , मार्च 07 -- बिहार के गयाजी जिले में गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित ऑफिसर्स ट्रेंनिंग अकैडमी(ओटीए) के प्रांगण में शनिवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जिसमे 281 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिणी कमान के कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ शामिल हुए, जहां उन्होंने परेड की सलामी ली।इस दौरान जेंटलमैन कैडेट्स के द्वारा शानदार परेड मार्च किया गया।वही कार्यक्रम के दौरान कई सैन्य अधिकारी एवं जेंटलमैन कैडेट्स के अभिभावक भी मौजूद थे।

परेड के दौरान अंतिम पग रखकर कुल 281 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए और सैन्य अधिकारी बने।इस दौरान पिपिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जहां अभिभावकों ने अपने बच्चों के कंधे पर बैच लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।वहीं जेंटलमैन कैडेट्स ने भी एक-दूसरे को गले लगा कर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित