गयाजी , फरवरी 03 -- बिहार में गयाजी जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक की हुयी हत्या के मामले मेंपुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र भारती ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी इलाके में आपसी वर्चस्व और अवैध कारोबार को लेकर अगस्त 2025 में एक युवक की हत्या कर दी गयी थी।इस हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्त विक्की और वकील मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनों अभियुक्त घटना के बाद से फरार चल रहे थे।गिरफ्तार दोनों अभियुक्त 50-50 हजार रुपये के इनामी अपराधी हैं और इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कांड में संलिप्त अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित