कानपुर , जनवरी 23 -- नागरिक सुरक्षा विभाग कानपुर गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को सुबह दो मिनट के लिये सायरन बजायेगा।
उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा, शिवराज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08:28 बजे से 08:30 बजे तक (दो मिनट) नागरिक सुरक्षा विभागके सायरन "ऑल क्लीयर" (ऊंची आवाज) की ध्वनि में बजाए जाएंगे।
उन्होने कहा कि यह सायरन केवल अभ्यास और सूचनात्मक उद्देश्य से ध्वनित किए जा रहे हैं। इसलिये आम जनता से अपील है कि वे इससे किसी प्रकार का भ्रम न करें और शांत रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित