देहरादून , जनवरी 26 -- उत्तराखंड के देहरादून स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस पर नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही, राष्ट्रीय सचिव डॉ (प्रो) सत्यनारायण सचान ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में कार्यकारी अध्यक्ष श्री गिरि ने कहा कि लोकतंत्र में समाजवादी विचारधारा का सर्वाधिक महत्व है। क्योंकि यही वह रास्ता है जिससे होकर सर्वांगीण विकास के साथ समुचित उन्नति होती है।

इस अवसर पर, अतुल शर्मा, हेमा बोरा, सईद हसन, प्रांचु शुक्ला, नरेश भट्ट, सुनील मिश्रा, विभोर कुमार, नेकपाल, तारा राजपूत, वंदना आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित