चेन्नई , जनवरी 19 -- गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर पहले पूरे तमिलनाडु में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 26 जनवरी के आयोजन को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक लाख से ज्यादा पुलिस कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है। सिर्फ चेन्नई शहर में 15,000 से अधिक पुलिस, 1,200 केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान, रैपिड एक्शन फोर्स की चार कंपनियां सुरक्षा सेवा में तैनात रहेंगी। इसके अलावा सादे कपड़े में भी शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस मौजूद रहेगी। समुद्र के रास्ते किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए तटीय सुरक्षा समूह ने पूरे तट पर कड़े सुरक्षा उपाय किये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित