भरतपुर , जनवरी 25 -- राजस्थान में धौलपुर में राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर रविवार को सुबह धौलपुर के घंटाघर पर 'बैंड वादन' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंड वादन कार्यक्रम के जरिए शहर के गुलाब बाग चौराहे पर देशभक्ति एवं मधुर गीतों की विशेष प्रस्तुति दी गई। धौलपुर पुलिस के बैंडवादकों के दल की आकर्षक गणवेश में अनुशासन और लयबद्धता के साथ प्रस्तुतियों ने समां बांधते हुए माहौल में देशभक्ति का रस घोल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित